संभल में भावुक हुए SP केके बिश्नोई: विदाई समारोह में छलके आंसू, DM ने पानी पिलाकर संभाला; सजी गाड़ी को धक्का देकर दी विदाई

8.6kViews
1786 Shares

पुलिस अधीक्षक केके बिश्नोई का स्थानांतरण होने पर शनिवार को विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में संबोधन के दौरान एसपी भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।

उन्हें भावुक देख बराबर में बैठे जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने पानी पिलाकर संभाला। इसके बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों व कर्मचारियों ने सजी हुई गाड़ी को धक्का देकर उन्हें विदाई दी।

विदाई समारोह में एसपी केके बिश्नोई ने कहा कि संभल में बिताया समय वह हमेशा याद रखेंगे। यहां के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों ने हर चुनौती में उनका साथ दिया। इसके लिए वह सभी के आभारी रहेंगे।

उन्होंने 24 नवंबर 2024 को जामा मस्जिद के सर्वे के विरोध में हुई हिंसा का जिक्र करते हुए कहा कि उस कठिन समय में पुलिस और प्रशासन के सभी लोग कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे।

कई पुलिसकर्मी ऐसे भी थे, जिन्हें चोटें आईं, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं छोड़ी और ड्यूटी पर डटे रहे। उन्होंने कहा कि ऐसे साथियों और संभल के लोगों को वह कभी नहीं भूल पाएंगे।

समारोह में अधिकारियों और कर्मचारियों ने एसपी के कार्यकाल और उनके नेतृत्व की सराहना की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *