मोती बाग के होटल में महिला की संदिग्ध मौत, पंखे से लटका मिला शव; पहचान में जुटी पुलिस

1421 Shares

साउथ दिल्ली के मोती बाग के सत्य निकेतन स्थित ओयो होटल में शनिवार उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक महिला फंदे से लटकी हुई मिली।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की शुरुआती जांच में महिला मृत पाई गई और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस तलाशी ले रही है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतक महिला की अब तक पहचान नहीं हो सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *