चीन में खेल-खेल में एक पांच साल की बच्ची ने गलती से 50 ग्राम सोने की बिस्किट निगल लिया। बच्ची की हालत बिगड़ने पर उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने एक जटिल इंडोस्कोपी सर्जरी के बाद उसकी जान बचाई।
डॉक्टरों ने निकाला बाहर
कैपिटल मेडिकल यूनिवर्सिटी से जुड़े अस्पताल में डॉक्टरों की टीम के पास ऑपरेशन के लिए बहुत कम जगह थी। इसके बावजूद उन्होंने इंट्रा-ऑपरेटिव एंडोस्कोपी तकनीक और स्नेयर का इस्तेमाल करते हुए महज कुछ ही मिनटों के बेहद नाजुक ऑपरेशन से बिस्किट को पेट से बाहर निकाल लिया।
ऑपरेशन के बाद बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

