यूपी बोर्ड 12th क्लास में अध्ययनरत छात्रों को के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020), नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क (NCF 2023) और PARAKH के सुझावों के आधार पर नया एग्जाम फॉर्मेट (UP Board Class 12 Exam Pattern) तैयार किया है। इसके तहत अगले सत्र की इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में कई बदलाव देखें को मिलेंगे। नए रूल्स अगले शैक्षिक सत्र से 11वीं कक्षा से लागू हो जायेंगे।
हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी जैसे विषयों के लिए 20 अंकों की होगी इंटरनल मार्किंग
नए फॉर्मेट के तहत अब हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी के पेपर 80 अंकों के होंगे वहीं 20 अंकों का इंटरनल एसेसमेंट होगा। इसके अलावा प्रैक्टिकल अब केवल 20 अंकों के लिए होगा वहीं थ्योरी पेपर 80 अंकों के लिए होंगे।
पूरा सिलेबस करना होगा कवर, हर यूनिट से पूछे जायेंगे सवाल
यूपी बोर्ड 12th बोर्ड एग्जाम में अब हर यूनिट से सवाल पूछे जायेंगे। ऐसे में छात्रों को पूरा सिलेबस ध्यान से पढ़ना होगा। सभी यूनिट के लिए अलग-अलग वेटेज निर्धारित होगा।
रटने वाले सवालों पर फोकस होगा कम
नए प्रश्न पत्र में रटने की बजाय नॉलेज, समझ, एनालिसिस, इवैल्यूएशन और क्रिटिकल थिंकिंग से ज्यादा से ज्यादा सवाल पूछे जायेंगे। इसके साथ ही लंबे सवालों को कम जगह दी जाएगी। छात्रों को प्रश्नों को चुनने की आजादी भी मिलेगी। लंबे सवालों में छात्र दो में से किसी एक सवाल का उत्तर दे सकेंगे।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

