केरलम के त्रिशूर में स्कॉटलैंड के पूर्व सांसद मार्टिन डे ने पिरावोम की रहने वाली मलयाली महिला निधिन चंद के साथ पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाज से विवाह रचाया। दोनों की शादी 9 साल पहले यूके में ही रजिस्टर हो चुकी थी, लेकिन निधिन चंद की अपने गृह राज्य के गुरुवायूर श्रीकृष्ण मंदिर में सात फेरे लेने की इच्छा थी।
हिंदू रीति-रिवाज से हुई शादी
स्कॉटिश नेशनल पार्टी के नेता मार्टिन डे ने गुरुवायूर में हुई पारंपरिक शादी की तस्वीरें अपने फेसबुक पेज पर भी साझा कीं। शादी की रस्में बेहद पारंपरिक तरीके से पूरी की गईं। तस्वीरों में मार्टिन डे और निधिन चंद दोनों पारंपरिक भारतीय परिधान में नजर आए और केरल की सांस्कृतिक परंपराओं के अनुसार विवाह समारोह संपन्न हुआ।
कब और कैसे हुई थी मुलाकात?
दरअसल, केरलम के एर्नाकुलम जिले के पिरवोम की रहने वाली नितिन चंद साल 2008 में आईटी मैनेजमेंट की पढ़ाई के लिए यूनाइटेड किंगडम गई थीं। इसी दौरान उनकी मुलाकात मार्टिन डे से हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गई और साल 2016 में यूके में ही शादी कर ली।
नितिन चंद की इच्छा थी कि कि उनकी शादी की पारंपरिक रस्में गुरुवायूर मंदिर में आयोजित हों, लेकिन केरलम में आई बाढ़ और कोविड-19 महामारी के चलते यह योजना कई सालों से टलती रही और उनका सपना पूरा नहीं हो पा रहा था, जो अब लगभग 10 साल बाद जाकर पूरा हुआ है।
कौन हैं निधिन?
निधिन केरलम के पिरावोम के रहने वाले सेवानिवृत्त पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी के.एन. चांडी और पंबक्कुडा ग्राम पंचायत की पूर्व सदस्य राजी की इकलौती बेटी हैं। बी.टेक करने के बाद उन्होंने यूके से आईटी मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री हासिल की और आगे चलकर पीएचडी की उपाधि भी प्राप्त की। वर्तमान में वे एक मैनेजमेंट कंसल्टेंट के रूप में कार्यरत हैं।
जब निधिन की मुलाकात स्कॉटिश नेता मार्टिन डे की मुलाकात निधिन से हुई, तब निधिन अपनी जिंदगी के एक बेहद कठिन दौर से गुजर रही थीं। वे तलाकशुदा थीं, उनके पास न तो कोई नौकरी थी और न ही वैध वीजा। उनका एक 12 वर्ष का बेटा भी था।
अपने अतीत और परिस्थितियों के कारण निधिन शुरुआत में हिचकिचा रही थीं। हालांकि, मार्टिन के प्यार में कोई शर्त नहीं थी। उन्होंने निधिन को न केवल एक तलाकशुदा महिला के रूप में निधिन के संघर्ष को समझा, बल्कि उनके 12 साल के बेटे वेदिक को भी पूरे दिल और अपनापन के साथ स्वीकारा।
मार्टिन डे कौन हैं?
मार्टिन डे स्कॉटिश नेशनल पार्टी (SNP) के सीनियर नेता हैं और स्कॉटलैंड की राजनीति में लंबे समय से एक्टिव हैं। साल 2015 में वह लिनलिथगो और ईस्ट फॉल्कर्क क्षेत्र से ब्रिटेन की संसद के सदस्य (MP) चुने गए। मार्टिन डे 2024 तक सांसद रहे। 2026 के स्कॉटिश संसद चुनाव में उन्होंने फिर चुनावी राजनीति में वापसी की और फॉल्कर्क ईस्ट एवं लिनलिथगो क्षेत्र से स्कॉटिश संसद (MSP) के सदस्य चुने गए।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

