चंडीगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 2 IPS समेत चार वरिष्ठ अधिकारी 21 अगस्त को होंगे कार्यमुक्त

9.3kViews
1511 Shares

चंडीगढ़ पुलिस में बड़े प्रशासनिक बदलाव के तहत दो आईपीएस और दो अधिकारियों समेत चार वरिष्ठ अधिकारियों को 21 अगस्त 2026 की सुबह से चंडीगढ़ पुलिस से कार्यमुक्त किया जाएगा। पुलिस महानिदेशक डॉ. सागर प्रीत हुड्डा की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।

आदेश के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्रालय, नई दिल्ली की ओर से 9 जुलाई 2026 को जारी आदेशों और चंडीगढ़ के प्रशासक की ओर से 3 अगस्त 2026 को जारी आदेश के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई है। अधिकारियों को उनके नए कार्यभार

ये चार अधिकारी होंगे कार्यमुक्त

  • मंजीत, आईपीएस (एजीएमयूटी : 2015)
  • गीतांजलि खंडेलवाल, आईपीएस (एजीएमयूटी : 2015)
  • विकास श्योकंद, दानिप्स (2014)
  • ए. वेंकटेश, दानिप्स (2014)

चारों अधिकारियों को 21 अगस्त 2026 को पूर्वाह्न से चंडीगढ़ पुलिस से कार्यमुक्त किया जाएगा, ताकि वे अपने नए संबंधित कार्यभार संभाल सकें।

पर योगदान देने के लिए चंडीगढ़ पुलिस से कार्यमुक्त किया जा रहा है।

गृह मंत्रालय के आदेश के बाद बदलाव

पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि अधिकारियों को कार्यमुक्त करने की कार्रवाई केंद्रीय गृह मंत्रालय और यूटी प्रशासक के आदेशों के तहत की गई है।

चार वरिष्ठ अधिकारियों के एक साथ कार्यमुक्त होने के बाद चंडीगढ़ पुलिस में जिम्मेदारियों के नए सिरे से बंटवारे को लेकर भी नजर बनी हुई है। अब देखना होगा कि इन अधिकारियों के स्थान पर किन अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी जाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *