वीवो ने भारत में अपनी S सीरीज का नया 5G फोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को Vivo S2 के नाम से पेश किया है। यह कंपनी की S-सीरीज का लगभग सात साल बाद आया पहला मॉडल है। डिवाइस में MediaTek Dimensity 7360-Turbo चिपसेट और 8GB तक RAM मिल रही है। साथ ही फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट और 6.83-इंच की AMOLED स्क्रीन मिल रही है।
नए वाले Vivo S2 में 50-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप भी मिल रहा है। साथ ही इसमें OriginOS 6 है और इसमें 7,050mAh की बड़ी बैटरी भी है। ऐसे में अगर आप भी इस फोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो चलिए पहले इसकी कीमत जान लेते हैं…
Vivo S2 की कीमत और उपलब्धता
कीमत की बात करें तो भारत में Vivo S2 के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 39,999 रुपये से शुरू होती है। जबकि इस फोन के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 45,999 रुपये है।
फोन तीन कलर Sapphire Blue, Regal Bronze और Silk White में उपलब्ध होगा। इसे आप Vivo India ई-स्टोर, Flipkart और देश भर के चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर से खरीदा पाएंगे।
Vivo S2 के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.83-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल रही है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। स्क्रीन में 3,000 निट्स तक की लोकल पीक ब्राइटनेस और P3 वाइड कलर गैमट मिल रहा है। बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए फोन में इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर है। डिवाइस Android 16-बेस्ड OriginOS 6 से लैस है।
डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7360-Turbo चिपसेट मिल रहा है। साथ ही फोन में 8GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिल रही है। डिवाइस 8GB तक की एक्सटेंडेड RAM का सपोर्ट भी मिल रहा है। यानी डिवाइस में आपको 16GB तक RAM मिलेगी।
Vivo S2 के कैमरा स्पेक्स
डिवाइस के फ्रंट और रियर, दोनों कैमरे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं। इसके अलावा फोन में 44W FlashCharge सपोर्ट के साथ 7,050mAh की बैटरी भी मिल रही है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

