अंबाला: झाड़ियों से बच निकली छात्रा ने सदमे में स्कूल जाना छोड़ा, आरोपी चार दिन बाद भी गिरफ्त से बाहर

1536 Shares

चार दिन पहले दरिंदे के चंगुल से संघर्ष के बूते छूट निकली सातवीं की छात्रा अब सदमे से निकले के लिए जिद्दोजहद कर रही है। घटना के बाद से स्कूल नहीं गई है, हालांकि उसकी स्थिति में सुधार हो रहा है। उस सुबह की याद आज भी उसे डरा देती है।

स्वजन के अनुसार, वह बातचीत करने लगी है। पुलिस जांच, न्यायालय और बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) की कानूनी प्रक्रिया में शामिल होने के बाद से वह घर पर ही है। परिवार उस पर पढ़ाई या स्कूल जाने का दबाव नहीं बना रहा, बल्कि उसे मानसिक रूप से सहज करने का प्रयास कर रहा है।

उधर, पुलिस आरोपित को चार दिन बाद भी पकड़ नहीं पाई है। स्वजन ने दैनिक जागरण को बताया कि उनकी बेटी अब धीरे-धीरे ठीक हो रही है। वह घर के माहौल में समय बिता रही है। बातचीत भी कर रही है और पहले की तुलना में काफी शांत दिखाई देती है। जैसे ही घटना की बात सामने आती है या उस दिन का जिक्र होता है, उसका चेहरा बदल जाता है और घबरा जाती है।

पढ़ाई के लिए दबाव बनाने के बजाय मानसिक रूप से सहज महसूस कराने में जुटा परिवार

सीसीटीवी में आरोपित को पहचान चुकी है पीड़िता पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए जद्दोजहद कर रही है। छात्रा उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे युवक की पहचान कर चुकी है, जबकि आरोपित की तलाश में कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपित की गतिविधियों और उसके आने-जाने के संबंध में महत्वपूर्ण इनपुट मिले हैं, लेकिन वह हर बार पुलिस के पहुंचने से पहले ठिकाना बदल लेता है। घटना से पहले आरोपित ने रेलवे स्टेशन से बाइक चुराई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *