ट्रेनों में सफर के दौरान यात्रियों के बैग को सूजे से खोलकर उसके अंदर रखा जेवरात, नगदी और अन्य कीमती सामानों को चोरी कर फिर ताला बंद करने वाले अंतरराज्यीय चार चोरों को आरपीएफ व जीआरपी की टीम ने सोमवार की शाम गिरफ्तार किया।
आरोपितों की निशानदेही पर कुछ जेवरात भी बरामद किया है। जीआरपी के अनुसार सभी ने गत 26 जून को ताप्ती गंगा एक्सप्रेस ट्रेन से आने वाले एक परिवार का छह लाख का जेवरात चोरी कर लिया था। पीड़ित यात्री की तहरीर पर जीआरपी ने अज्ञात के खिलाफ 28 जून को मुकदमा दर्ज किया था।
इसके बाद सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपितों तक पहुंची और चार लोगों पकड़ा। बताया कि इनका सांसी नाम से एक गैंग है। जो ट्रेनों में सफर के दौरान यात्रियों के बैग से सामान चोरी करते हैं। बताया कि गिरफ्तार चारों चोर हरियाणा के रहने वाले हैं। इनके गैंग के तीन सदस्य अभी भी पकड़ से दूर हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

