बस्ती में रोडवेज बस में अचानक लगी आग, चालक की बहादुरी से टला बड़ा हादसा; बाल-बाल बचे यात्री

4.5kViews
1543 Shares

जिले में एक रोडवेज बस के इंजन में अचानक आग लग गई। आग लगने की वजह से अफरातफरी मच गई,गनीमत यह रही कि बस चालक की समय रहते सूझबूझ और तत्परता के कारण बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम गोरखपुर जा रही थी। घटना पुरानी बस्ती क्षेत्र के रुधौली गांव के पास हुई। अचानक यात्रियों को बस के पिछले हिस्से से धुआं निकलता दिखाई दिया। बस में बैठे कुछ यात्रियों ने तुरंत इसकी सूचना चालक और परिचालक (कंडक्टर) को दी।

स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए चालक ने बिना देर किए बस को तुरंत सड़क के किनारे रोक दिया और परिचालक की मदद से तुरंत सभी दरवाजों को खोलकर यात्रियों को नीचे उतारना शुरू किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। यदि बस को रोकने में थोड़ी भी देर होती, तो परिणाम बेहद भयानक हो सकते थे।

दमकल विभाग ने पाया आग पर काबू

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुँचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी थी। आग लगने की वजह से बस में सवार कुछ यात्रियों का सामान और दस्तावेज भी जलने की सूचना है।

प्रारंभिक अनुमान लगाया जा रहा है कि बस में आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। हालांकि, परिवहन विभाग और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस अचानक हुए हादसे के कारण मार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित रहा, जिसे पुलिस ने बाद में सुचारू करवाया।

घटना के बाद सहमे हुए यात्रियों ने चालक और परिचालक की बहादुरी और त्वरित कार्रवाई की जमकर सराहना की, जिनकी वजह से कई जिंदगियां बचाई जा सकीं। बस के परिचालक विनय त्रिवेदी ने पीआरवी को फोन कर सूचना दी। यातायात निरीक्षक कुलदीप त्रिपाठी ने बताया कि हाइवे पर यातायात व्यवस्था सामान्य हो गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *