Maruti Brezza Facelift के लॉन्‍च से पहले लीक हुई जानकारी, फीचर्स से इंजन तक क्‍या हुआ बदलाव

2.1kViews
1475 Shares

 वाहन निर्माता मारुति की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। मारुति की ओर से कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में Maruti Brezza को भी ऑफर किया जाता है। निर्माता इस गाड़ी के फेसलिफ्ट को इस हफ्त्‍े में लॉन्‍च करने की तैयारी कर रही है। इसके पहले इस एसयूवी की जानकारी सोशल मीडिया पर लीक हो गई है। इसमें किस तरह के बदलाव किए गए हैं। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Maruti Brezza Facelift होगी लॉन्‍च

मारुति की ओर से कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में Maruti Brezza को ऑफर किया जाता है। निर्माता इस एसयूवी को अपडेट के साथ इसी हफ्ते में लॉन्‍च करने की तैयारी कर रही है।

लीक हुई जानकारी

लॉन्‍च से पहले ही इस एसयूवी में किस तरह के फीचर्स और इंजन के विकल्‍प दिए जाएंगे, इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर लीक हो गई है।

कितना दमदार इंजन

निर्माता की ओर से इस एसयूवी को नए एक लीटर की क्षमता के टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्‍च किया जा सकता है। इसके साथ ही इस एसयूवी में अंडरबॉडी सीएनजी टैंक को भी दिया जा सकता है। इसके एक लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन से एसयूवी को 81 किलोवाट की पावर और 170 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। इसके साथ एसयूवी में सिर्फ छह स्‍पीड मैनुअल ट्रांसमिशन को दिया जाएगा।

कैसे होंगे फीचर्स

लीक हुई जानकारी के मुताबिक इस एसयूवी में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जाएगा। इसमें पीएम 2.5 फिल्‍टर, 10.1 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, एंबिएंट लाइट, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट, नए डिजाइन वाले अलॉय व्‍हील्‍स, ब्‍लाइंड स्‍पॉट वॉर्निंग, एलईडी फॉग लैंप जैसे फीचर्स मिलेंगे।

कब होगी लॉन्‍च

निर्माता की ओर से लॉन्‍च की तारीख की सही जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्‍मीद है कि इसे भारत में 23 और 24 जुलाई के बीच लॉन्‍च किया जा सकता है।

किनसे होगा मुकाबला

भारतीय बाजार में ब्रेजा को कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Hyundai Venue, Mahindra XUV 3XO, Kia Sonet, Kia Syros, Tata Nexon जैसी एसयूवी के साथ होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *