Lata Mangeshkar का वो ‘देहाती’ गाना, जो 68 साल पहले वैजयंती माला के लिए बना था वरदान, अमर है पुराना गीत

1426 Shares

 हिंदी सिनेमा की लोकप्रिय गायिका रहीं लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) को भला कौन नहीं जानता। अपनी मधुर आवाज से श्रोताओं को दिलों को सुकून पहुंचाने वाली लता दीदी के गाने आज भी अमर है। इस आधार पर आज हम आपको उनके एक ऐसे गीत के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें देहाती भाषा का इस्तेमाल किया गया था।

68 साल पुराना वह गाना वेटरन एक्ट्रेस वैजयंती माला (Vyjayanthimala) के लिए वरदान बना था और आज भी उसे कल्ट माना जाता है। आइए जानते हैं कि यहां लता मंगेशकर के कौन से सॉन्ग की चर्चा की जा रही है।

लता मंगेशकर का देहाती गाना

40 के दशक के बाद ही लता मंगेशकर ने गायिकी की दुनिया में कदम रखा और धीरे-धीरे वह सिनेमा जगत की सबसे चर्चित गायिका बन गईं। पुराने जमाने की लगभग हर दूसरी मूवी के गानों में फीमेल प्लेबैक सिंगर के तौर पर लता दी की आवाज सुनने को मिल जाती थी।

ऐसा ही नजारा कुछ साल 1958 में आई अभिनेता दिलीप कुमार (Dilip Kumar) और वैजयंती माला स्टारर फिल्म मधुमती (Madhumati) में देखने को मिला था। ये फिल्म अपने समय की लोकप्रिय मूवीज में से एक रही और इसको सबसे अधिक लोकप्रियता लता मंगेशकर की आवाज में मौजूद देहाती किस्म के गाने चढ़ गयो पापी बिछुआ… (Chadh Gayo Papi Bichua) द्वारा मिली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *