जल शक्ति मंत्री ने चमारी गांव में नल से जल योजना सौंपी, किसानों को बताया केन-बेतवा लिंक का फायदा

7.9kViews
1952 Shares

सरकार ने नल से जल आप लोगों के घरों तक पहुंचा दिया है। अब आपकी जिम्मेदारी है कि आप पानी का इस्तेमाल कर संरक्षण भी करें। जिससे आने वाली पीढ़ियों को भी इसी तरह घर तक पानी की सप्लाई मिलती रहे।

जल शक्ति मंत्री ने कहा कि केन-बेतवा को जोड़ने का काम किया जा रहा है। दोनों नदियों को जोड़ने के बाद बुंदेलखंड की सिंचाई व्यवस्था में अभूतपूर्व परिर्वतन आएगा। किसान तीन-तीन फसलों का उत्पादन कर सकेंगे।

कार्यक्रम के दौरान नमामि गंगे व ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के अपर मुख्य सचिव अनुराग श्रीवास्तव ने ग्रामवासियों को बताया कि किस तरह से सरकार ने बुंदेलखंड के हर घर में नल से जल पहुंचाने के लक्ष्य को साकार किया। शिफ्ट हुए परिवारों को भी जल्द मिलेगा नल से जल।

उन्होंने कहा कि चमारी गांव में 10 घर ऐसे हैं, जिन्हें शिफ्ट किया गया है। उन घरों में भी जल्द ही पानी की सप्लाई सुनिश्चित की जाएगी। जल संरक्षण के लिए राज्य सरकार सरकारी भवनों में रूफ टाप रेन वाटर हार्वेस्टिंग को बढ़ावा दे रही है। 35 हजार से अधिक भवनों में रूफ टाप रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था की गई है। खेत में तालाबों का निर्माण किया जा रहा है। 6500 चैक डैम बनाए गए हैं।

गांव में नल की सप्लाई पाकर भावुक हुए ग्रामवासी कभी पानी के लिए दूर-दूर तक भटकने वाले ग्रामवासी अपने हाथों में पानी की सप्लाई की कमान पाकर बेहद भावुक नजर आए। ग्रामवासियों ने संकल्प लिया कि वो अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए पानी का संरक्षण करेंगे। जिससे पानी के जो दुख और संकट उन्होंने झेला, वो उनकी आने वाली पीढ़ियों को न भुगतना पड़े।

कार्यक्रम के दौरान जल शक्ति मंत्री ने कहा कि वह और जल जीवन मिशन की पूरी टीम गांव-गांव जाकर जल जीवन मिशन की जमीनी हकीकत जान रही है। यह सुनिश्चित कर रही है कि हर घर तक नल से जल पहुंचे। इसमें किसी भी तरह का भेदभाव न हो। इस दौरान जल शक्ति मंत्री ने ग्रामवासियों से पौधे लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन योजना किसानों को आत्मनिर्भर बना रही है।

इस दौरान जिला पंचायत प्रशासक डा. घनश्याम अनुरागी, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन, एमएलसी रमा निरंजन, जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय व पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

प्रदेश के हर ग्रामीण घर तक नल से जल पहुंचाने के लक्ष्य में जुटी राज्य सरकार अब परियोजनाओं को पूरा कर मिशन मोड में ग्राम पंचायतों को हैंडओवर करने जुट गई है।

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कदौरा विकास खंड के चमारी गांव में जल अर्पण कार्यक्रम कर ग्रामवासियों को नल से जल पहुंचाने वाली इस योजना की कमान सौंपी। बताया कि केन बेतवा लिंक परियोजना से किसानों को बड़ा फायदा मिलेगा। किसान तीन-तीन फसलें ले सकते हैं।

जल अर्पण कार्यक्रम के मौके पर जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक घर तक नल से जल की सप्लाई के साथ-साथ परिवारों को फ्री में राशन, घर तक बिजली, पक्की सड़क, किसान सम्मान निधि और बच्चों को पोषण आहार की सुविधा मुहैया करा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *