हल्की बारिश ने दूर की उमस, मुरादाबाद में कैसा रहेगा आज का मौसम? सामने आया लेटेस्ट अपडेट

1891 Shares

प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश हो रही है। मुरादाबाद में रविवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। इससे उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। मौसम में ठंडक आने से न्यूनतम तापमान भी गिरकर 24 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

जबकि, एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यानी तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले पांच दिनों तक वर्षा होने की संभावना है। इससे तापमान में और गिरावट आने तथा लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *