मत्स्य पालकों के लिए सुनहरा मौका, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन

1170 Shares

 मत्स्य विभाग ने वित्तीय वर्ष के लिए विभिन्न योजनाओं में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं, जिसमें मत्स्य पालक एवं लाभार्थी 31 जुलाई तक विभागीय पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

उक्त जानकारी देते हुए सहायक निदेशक मत्स्य ऋचा चौधरी ने बताया कि प्रदेश सरकार मत्स्य पालकों को लाभांवित करने के लिए योजना संचालित कर रही है।

उन्होंने बताया कि इन योजनाओं में मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, सघन मत्स्य पालन के लिए एरेशन सिस्टम की स्थापना, उत्तर प्रदेश मत्स्य पालक कल्याण कोष के अंतर्गत मोबाइल विद आइस बाक्स परियोजना तथा माता सुभद्रा महिला मत्स्य पालक सशक्तिकरण परियोजना, अंतर्देशीय खारे जल क्षेत्रों में मत्स्यिकी विकास के लिए नए तालाब निर्माण एवं प्रथम वर्ष निवेश, उत्तर प्रदेश मोती संवर्धन योजना और वरिष्ठ प्रजाति की मत्स्य हैचरी स्थापना योजना शामिल हैं।

प्रत्येक योजना के लिए अलग-अलग आवेदन करना होगा। योजनाओं की पात्रता, अनुदान, आवश्यक अभिलेख एवं आवेदन प्रक्रिया की की जानकारी विभागीय पोर्टल या विकास भवन स्थित सहायक निदेशक मत्स्य कार्यालय से प्राप्त कर लाभ ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *