असम: दीवार पर सोनम वांगचुक की पेंटिंग बना रहे दो युवकों को पुलिस ने लिया हिरासत में

9.0kViews
1272 Shares

गुवाहाटी में दीवार पर सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की तस्वीर बनाकर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में दो युवकों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार रात गश्त के दौरान टीम ने ज्योति-बिष्णु अंतरराष्ट्रीय सभागार मार्ग पर दो युवकों को दीवार को खराब करते देखा।

पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकारा कि वे वांगचुक की तस्वीर बना रहे थे, जो आंशिक रूप से बन चुकी थी। दोनों युवकों को हिरासत में लेकर दिसपुर थाने लाया गया, जहां उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्हें कानूनी नोटिस देने के बाद छोड़ दिया जाएगा।

अधिकारी ने यह भी बताया कि दो दिन पहले शहर के बशिष्ठ फ्लाईओवर के एक खंभे पर भी वांगचुक की तस्वीर बनाई गई थी। इस मामले में भी पुलिस अज्ञात लोगों की पहचान का प्रयास कर रही है। बशिष्ठ थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ फ्लाईओवर के खंभे पर वांगचुक की तस्वीर बनाने के मामले में एक अन्य प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *