हरियाणा में पाबड़ा जेएनवी के हॉस्टल में घुसा सांप, 11वीं की छात्रा को डसा; अस्पताल में भर्ती
पाबड़ा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रावास में शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे हास्टल में सो रही 11वीं कक्षा की छात्रा को सांप ने डस लिया। घटना के बाद छात्रा को अग्रोहा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पाबड़ा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रावास में देर रात हुई इस घटना से विद्यार्थियों और अभिभावकों में भय का माहौल है।
जानकारी के अनुसार छात्रा अपने हास्टल के कमरे में सो रही थी, तभी रात करीब तीन बजे वहां घुसे सांप ने उसे डस लिया। छात्रा की तबीयत बिगड़ने पर हास्टल स्टाफ और विद्यालय प्रशासन ने तत्काल उसे उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कालेज पहुंचाया, जहां डाक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

