मोहाली में बुजुर्ग दंपती को ट्रक ने कुचला, पति ने मोके पर ही तोड़ा दम; पत्नी की हालत गंभीर

3.2kViews
1654 Shares

 शहर में सोमवार को दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक ने बुजुर्ग दंपती को कुचल दिया। पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा जुझार नगर में हुआ। बुजुर्ग दंपती किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उनको टक्कर मारी। सिर के के ऊपर टायर चढ़ने से पति की मौत हो गई। जबकि पत्नी की टांग बुरी तरह कुचल दी गई। उनके शरीर भी काफी जगह चोटें हैं।

राहगीर मदद के लिए आगे आए। घायल बुजुर्ग महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। वहीं, पति के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *