एल्फा के बाद YRF की नई फिल्म में दिखेंगे Ayushmann Khurrana, ‘मुपापा’ का एलान; रिलीज डेट भी आउट

4.3kViews
1104 Shares

अभिनेता आयुष्मान खुराना की आखिरी रिलीज फिल्में ‘थामा’ और ‘पति पत्नी और वो दो’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करके गई थीं। अब इन फिल्मों के बाद आयुष्मान खुराना जल्द ही एक नई फिल्म में दिखने वाले हैं और इस फिल्म के लिए आयुष्मान ने फिर से यशराज फिल्म्स के साथ हाथ मिलाया है।

आयुष्मान की नई फिल्म का एलान

दरअसल आयुष्मान की नई फिल्म का नाम ‘मुपापा’ (Mupapa) है और इस फिल्म को यश राज फिल्म्स (YRF) और पोशम पा पिक्चर्स मिलकर बना रहे हैं। फिल्म ‘मुपापा’ में आयुष्मान खुराना लीड रोल में नजर आएंगे। वहीं इस फिल्म को YRF के सीईओ अक्षय विधानी प्रोड्यूस कर रहे हैं। इससे पहले अक्षय ने ‘सैयारा’ प्रोड्यूस की, जो ब्लॉकबस्टर रही। वहीं, इस फिल्म का निर्देशन समीर सक्सेना कर रहे हैं।

क्या होगी फिल्म की कहानी?

आयुष्मान (ayushmann khurrana) की इस फिल्म के एलान के बाद अभी फिल्म की कहानी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं आई है, लेकिन कहा जा रहा है कि, ‘मुपापा’ एक अलग तरह की थिएट्रिकल फिल्म है, जो दर्शकों को बड़े पर्दे पर बिल्कुल नया अनुभव देगी।

अपनी अलग तरह की फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले आयुष्मान खुराना इस फिल्म में इस बार कुछ नया करने जा रहे हैं। फिल्म में रोमांच की कोई कभी नहीं होगी। अब फिल्म में आयुष्मान हैं, तो जाहिर है फिल्म में एक्शन से लेकर रोमांस, कॉमेडी और ड्रामा नजर आएगा।

आपको बता दें कि, फिल्म के ऑफिशियल अनाउंसमेंट की पिक्चर भी सामने आ चुकी है। वहीं आयुष्मान की यह फिल्म ‘मुपापा’ 19 फरवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इस फिल्म के अलावा आयुष्मान उड़ता तीर और ये प्रेम मोह लिया, जैसी फिल्मों में दिखेंगे। उधर यशराज फिल्म्स की मचअवेटेड फिल्म ‘एल्फा’ (Alpha) भी इसी हफ्ते सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही हैं, जिसमें आलिया भट्ट (Alia Bhatt), शरवरी, अनिल कपूर और बॉबी देओल नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *