इंटरनेशनल मार्केट में चला Cocktail 2 का सिक्का, धुआंधार कमाई से हिलाया ग्लोबल बॉक्स ऑफिस

 निर्देशक होमी अदजानिया की रोमांटिक फिल्म फ्रेंचाइजी कॉकेटल 2 (Cocktail 2) इस वक्त सिनेमाघरों में दर्शकों की पहली पसंद के तौर पर जमकर मनोरंजन कर रही है। कमाई के मामले में भी शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाान और कृति सेनन (Kriti Sanon) स्टारर इस मूवी ने अपनी धाक जमाई है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में कॉकटेल 2 अव्वल निकली है और रिलीज के 12 दिन बाद भी इंटरनेशनल मार्केट में इसका दबदबा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आइए जानते हैं अब तक इस मूवी का बिजनेस कितना हुआ है।

वर्ल्डवाइड कमाई में अव्वल निकली कॉकटेल 2

जल्द ही कॉकटेल 2 रिलीज का दूसरा सप्ताह पूरा कर लेगी। इसके बावजूद फिल्म की कमाई में कोई खास कमी होती हुई नजर नहीं आ रही है। वर्किंग डेज में भी ये मूवी बंपर तरीके से नोट छापती हुई नजर आ रही है। सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस ही नहीं, बल्कि ग्लोबली कॉकटेल 2 ने अपना कमाल दिखाया है।

गौर किया जाए कॉकटेल 2 के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की तरफ तो अब तक रिलीज के 12 दिन के भीतर ये मूवी इंटरनेशनल मार्केट में 132 करोड़ का कारोबार कर चुकी है। जल्द ही कमाई का ये आंकड़ा 150 करोड़ के आंकड़े को छूता हुआ भी नजर आएगा। इस तरह से कॉकटेल 2 ने कमर्शियल तौर पर सफल होने के अपनी दावेदारी पेश कर दी है।

हालांकि, अक्षय कुमार की लेटेस्ट फिल्म वेलकम टू द जंगल की रिलीज के बाद बेशक कॉकटेल 2 की स्क्रीन्स कम हुई है, लेकिन कलेक्शन के मामले में शाहिद कपूर स्टारर फिल्म किसी भी तरह से पीछए हटने को तैयार नहीं है।

बता दें कि कॉकटेल 2 की कहानी आज के जेनरेशन को पूरी तरह से कनेक्ट कर रही है, इसी वजह से ये मूवी मोटी कमाई कर पा रही है और सक्सेस हासिल कर रही है।

ओवरसीज कमाई में आगे निकली कॉकटेल 2

कॉकटेल 2 की इस धमाकेदार वर्ल्डवाइड कलेक्शन में सबसे बड़ा योगदान ओवरसीज कमाई का रहा है। अब तक विदेशों में ये फिल्म 27 करोड़ के करीब कारोबार कर चुकी है, जो ये साबित करने के लिए काफी है कि विदेशों में भी इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *