बरेली में देश की पहली आधुनिक गोशाला का निर्माण शुरू; ₹5 करोड़ की लागत से 1000 पशुओं को मिलेगा नया आशियाना

1092 Shares

बरेली छावनी परिषद ने बेसहारा पशुओं के सरंक्षण और उन्नत नस्ल के गोवंश को बढ़ावा देने के सोमवार को ठिरिया रोड स्थित आधुनिक गोशाला का भूमि पूजन किया।

दावा किया जा रहा है कि इस गोशाला में एक हज़ार से अधिक पशुओं को रखने की क्षमता होगी। इसके लिए पांच करोड़ से आधुनिक सुविधाओं से युक्त गोशाला का निर्माण किया जा रहा है।

सोमवार को प्रदेश के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह, सांसद छत्रपाल गंगवार, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल और सीईओ कैंट बोर्ड डाॅ. तनु जैन ने गोशाला का भूमि पूजन कर निर्माण शुरू कराया।

सीईओ ने बताया की इस गोशाला को गायों के संरक्षण, उन्नत नस्ल के पालन और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के उद्देश्य से स्थापित किया जा रहा है। इसे आधुनिक डिजाइन और सुविधाओं से युक्त किया गया है। पशुओं को स्वच्छ और तनाव-मुक्त वातावरण, पर्यावरण के अनुकूल प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *