Main Vaapas Aaunga देखकर अनुभव सिन्हा ने कसा बॉलीवुड पर तंज, कहा- ‘कमजोर ट्रेड मिथक को…’

7.0kViews
1867 Shares

 इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ (Main Vaapas Aaunga) आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। प्यार, विभाजन और अलगाव की दास्तां बताती इस फिल्म को अच्छे रिव्यू मिले हैं। अब अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha) ने बॉलीवुड पर तंज कसते हुए फिल्म का रिव्यू किया है।

वेदांग रैना, शरवरी वाघ, दिलजीत दोसांझ और नसीरुद्दीन शाह जैसे सितारों से सजी फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ एक रोमांटिक थ्रिलर है, जिसकी कहानी विभाजन के दौर में सेट है। माना जा रहा है कि पॉजिटिव रिव्यू के बाद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई करेगी।

अनुभव सिन्हा ने किया फिल्म का रिव्यू

खैर, फिल्म की कमाई से पहले अनुभव सिन्हा ने बॉलीवुड के मिथक को लेकर ताना मारते हुए अपने दोस्त इम्तियाज अली की फिल्म की तारीफों के पुल बांधे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसके कैप्शन में उन्होंने फिल्म से जुड़ी खासियत के बारे में बताया है। उन्होंने कहा, “इम्तियाज, मेरे दोस्त, ‘मैं वापस आऊंगा देखकर बहुत-बहुत खुश हूं। ऐसे समय में जब फिल्म डायरेक्टर, अलग-अलग वजहों से अपनी कला की सबसे जरूरी खूबी को बेरहमी से छीन रहे हैं, आपकी फिल्म का हर फ्रेम उसी खूबी से भरा है- विश्वास।”

मिथक तोड़ने आई फिल्म

अनुभव सिन्हा ने आगे कहा, “यह दर्शकों को क्या पसंद है और क्या चाहिए, इस कमजोर ट्रेड मिथक के हर वाक्य को तोड़ती है और अपनी आत्मा पर मजबूती से खड़ी है। आत्मा इतनी मजबूत और फिर भी इतनी कमजोर और प्यारी। कहानी सुनाने वाले और उसके देश के बीच इतनी जबरदस्त प्रेम कहानी। प्रिय दर्शकों, शायद यही वह फिल्म है जिसका आप इंतजार कर रहे थे और अपने परिवार के साथ थिएटर में देखना चाहते थे। जिंदाबाद दोस्त।”

फिल्म की कहानी

‘मैं वापस आऊंगा’ फिल्म की कहानी कीनू (बुजुर्ग के किरदार में नसीरुद्दीन शाह, यंग में वेदांग रैना) की है, जो अपने प्यार जिया (शरवरी) को आखिरी बार गुडबाय कहने के लिए उससे मिलना चाहता है। उसका पोता (दिलजीत दोसांज) दादा की आखिरी ख्वाहिश पूरा कर पाता है या नहीं, कहानी इसी के इर्द-गिर्द है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *