सिगरेट पर टैक्स बढ़ने से आईटीसी को तगड़ा नुकसान, मुनाफा 74% गिरा; ₹8 डिविडेंड का एलान
देश की दिग्गज एफएमसीजी कंपनी आईटीसी लिमिटेड (ITC Limited Q4 Result) ने मार्च 2025 तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। Q4 में कंपनी का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट में 74 प्रतिशत की गिरावट आई है, और यह घटकर 5113.36 करोड़ रुपये रह गया। हायर टैक्स के कारण इसके सिगरेट बिजनेस के मार्जिन पर दबाव पड़ा है। मुख्य रूप से सिगरेट बनाने वाली इस कंपनी ने पिछले वर्ष जनवरी-मार्च की अवधि में 19,562 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

