भारत की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माताओं में शामिल हीरो मोटोकॉर्प की ओर से कई सेगमेंट में मोटरसाइकिल की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से अब ब्रिटेन में भी अपनी एडवेंचर मोटरसाइकिल सीरीज Hero X Pulse 200 सीरीज को लॉन्च कर दिया गया है। हीरो की ओर से इस सीरीज की कौन सी मोटरसाइकिल को ब्रिटेन में लॉन्च किया है। किस कीमत पर इनको ऑफर किया गया है। किस तरह की खासियत इनमें दी गई हैं। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
ब्रिटेन में लॉन्च हुईं मोटरसाइकिल
हीरो मोटोकॉर्प की ओर से ब्रिटेन में अपनी दो मोटरसाइकिल को लॉन्च कर दिया गया है। निर्माता की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इन दोनों को भारत में भी एडवेंचर सीरीज में ऑफर किया जाता है।
कौन सी मोटरसाइकिल हुईं लॉन्च
निर्माता की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक ब्रिटेन में Hero X Pulse 200 4V के स्टैंडर्ड और प्रो वेरिएंट्स को लॉन्च किया गया है।
कितना दमदार इंजन
हीरो की ओर से इन दोनों ही मोटरसाइकिल में 199.6 सीसी की क्षमता का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। इस इंजन से दोनों मोटरसाइकिल को 18.9 बीएचपी की पावर और 17.35 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। इसके साथ ही इन मोटरसाइकिल में पांच स्पीड ट्रांसमिशन को दिया गया है।
क्या है खासियत
निर्माता की ओर से इन दोनों मोटरसाइकिल में एलईडी हेडलाइट, एलईडी डीआरएल, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न बाय टर्न नेविगेशन, राइडिंग के लिए तीन मोड को दिया गया है।
कितनी है कीमत
हीरो मोटोकॉर्प की ओर से स्टैंडर्ड वेरिएंट को 2499 ब्रिटिश पाउंड और प्रो वेरिएंट की कीमत 2699 ब्रिटिश पाउंड तय की है। इसके साथ ही 299 पाउंड में ओटीआर को भी ऑफर किया गया है। इन दोनों मोटरसाइकिल पर निर्माता की ओर से दो साल की वारंटी को भी ऑफर किया गया है।


