दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त मधुप कुमार तिवारी का अरुणाचल प्रदेश में हुआ ट्रांसफर, अब कौन संभाल सकते हैं कमान?

दिल्ली पुलिस में तैनात विशेष आयुक्त कानून व्यवस्था मधुप कुमार तिवारी का अरुणाचल प्रदेश में ट्रांसफर हो गया है।

करीब पांच माह पहले ही अरुणाचल प्रदेश में बतौर डीजी तैनात आनंद मोहन को कई साल बाद वापस दिल्ली बुला लिया गया था। आनंद मोहन वर्तमान में तिहाड़ जेल के डीजी हैं।

इसके बाद जम्मू कैडर के वरिष्ठ आईपीएस को अरुणाचल प्रदेश का डीजी बना दिया गया था। वहीं, मधुर तिवारी की जगह अब दिल्ली पुलिस में विशेष आयुक्त क्राइम ब्रांच देवेश चंद्र श्रीवास्तव को कानून व्यवस्था लगाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *