ग्रेटर नोएडा में सेंट जॉन स्कूल की दो बसें आपस में टकराईं, दो बच्चे अस्पताल में भर्ती; 30 थे सवार

1220 Shares

सेंट जॉन स्कूल की दो बसों के बुधवार को आपस में टकरा जाने से दो बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं। घटना में बसों में सवार 30 से अधिक बच्चे बुरी तरह डर गए और चीख-पुकार मच गई।

स्कूल से बच्चों को घर छोड़ने के दौरान यह हादसा हुआ। दोनों बसें ग्रेटर नोएडा वेस्ट क्षेत्र में चल रही थीं, जब अचानक वे आपस में टकरा गईं। हादसे की तीव्रता इतनी अधिक थी कि बच्चों में अफरा-तफरी मच गई।

घटना में दो बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों घायल बच्चों को तुरंत यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। प्राथमिक उपचार के बाद बाकी बच्चों को उनके अभिभावकों को सौंप दिया गया।

स्कूल प्रशासन दोनों बस ड्राइवरों से पूछताछ कर रही है। अभिभावक इस घटना से काफी आक्रोशित हैं और स्कूल बसों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *