बेंगलुरु: किराए के फ्लैट में मिला महिला का सड़ा-गला शव, दरवाजा तोड़कर घुसी पुलिस

1440 Shares

बेंगलुरु में एक किराए के फ्लैट में महिला का सड़ा-गला शव मिला है। मामला अडुगोडी इलाके का है। मृतक महिला की पहचान 34 वर्षीय पूजा दत्ता के रूप में हुई है। वह मूल रूप से झारखंड के धनबाद की रहने वाली थी।

पूजा बेंगलुरु में एक निजी कंपनी में काम करती थी। सोमवार को मोहल्ले के लोगों ने उसके फ्लैट से बदबू आने की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई।

पुलिस को पूजा का शव नग्न अवस्था में सड़ी-गली स्थिति में खून से सना मिला। अनुमान लगाया जा रहा है कि उसकी मौत दो से तीन दिन पहले हुई होगी। मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। कुंडी घर के अंदर से लगी हुई थी।

पुलिस के अनुसार, घर के अंदर फटे हुए कागज बिखरे थे, इसलिए शक है कि उसने आत्महत्या की होगी। मौत का सही कारण पता लगाने के लिए उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

मकान मालकिन ने बताया कि पूजा पिछले 3 साल से इस फ्लैट में रह रही थी और उसे आखिरी बार 23 अप्रैल को देखा गया था, जब वह राशन का सामान लेने के लिए निकली थी। पुलिस ने फिलहाल अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *