47 डिग्री तक पहुंचा पारा: उत्तर भारत में आसमान से बरस रही आग, हीटवेव करेगी परेशान; यूपी, दिल्ली और राजस्थान में रेड अलर्ट

2.4kViews
1362 Shares

 यूपी, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब और दिल्ली में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। अप्रैल के अंतिम सप्ताह में ही तापमान सामान्य से पांच डिग्री से अधिक ऊपर पहुंच गया है। कई इलाकों में दिन के समय सड़कें और बाजार सुनसान नजर आ रहे हैं। सड़कों पर कम लोग नजर आ रहे हैं। पहाड़ी क्षेत्र भी गर्मी की चपेट में हैं।

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में शनिवार को देश का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। यहां अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से 6.2 डिग्री अधिक है। यह न केवल यूपी बल्कि पूरे देश में इस मौसम का सबसे ऊंचा पारा है।

उत्तराखंड में 40 डिग्री पार पहुंचा पारा

उत्तराखंड से जागरण संवाददाता के अनुसार, ऊधमसिंह नगर में तो वर्ष 2009 के बाद पहली बार अप्रैल में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा है।

इन राज्यों में लू चलने की चेतावनी जारी

इस बीच मौसम विभाग ने जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में और लू चलने की चेतावनी जारी की है। साथ ही कहा है कि अगले दो-दिन तक उत्तर भारत को गर्मी झुलसाएगी और राहत की उम्मीद नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *