बिहार में सत्ता परिवर्तन का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। कैबिनेट बैठक खत्म होने के बाद अब सभी की निगाहें मुख्यमंत्री Nitish Kumar के इस्तीफे पर टिकी हैं।
सियासी गलियारों में चर्चा तेज है कि राज्य में पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री बनने जा रहा है। इसी कड़ी में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता पटना पहुंच चुके हैं।
संगठन महामंत्री B. L. Santhosh के आगमन के बाद पार्टी दफ्तर में बैठकों का दौर शुरू हो गया है। पटना एयरपोर्ट पर प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया और मंत्री मंगल पांडेय ने उनका स्वागत किया।
दोपहर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin के भी पटना पहुंचने की संभावना है। वहीं, केंद्रीय पर्यवेक्षक और केंद्रीय मंत्री Shivraj Singh Chouhan की मौजूदगी में भाजपा विधायक दल की बैठक में नेता का चयन किया जाएगा।
चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा, आम आवाजाही पर रोक
राजधानी पटना में वीवीआईपी मूवमेंट को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। लोकभवन जाने वाले मार्गों पर भारी पुलिस बल तैनात है और आम लोगों की आवाजाही फिलहाल बंद कर दी गई है।
उधर, गृह मंत्री Samrat Choudhary के आवास की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। उनके आवास के 100 मीटर के दायरे में आमजन के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।
शाम 3 बजे इस्तीफा, कल शपथ ग्रहण संभव
सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री आज शाम करीब तीन बजे इस्तीफा दे सकते हैं। इसके बाद 15 अप्रैल को लोकभवन में राज्यपाल द्वारा नए मुख्यमंत्री को शपथ दिलाई जाएगी।
इस बीच, नए मंत्रिमंडल का खाका भी लगभग तैयार बताया जा रहा है। नामों को लेकर मंथन जारी है और जल्द ही अंतिम मुहर लगने की संभावना है।


