हिमगिरी एक्सप्रेस सहित चार जोड़ी ट्रेनों से छिनेगा सुपरफास्ट का दर्जा, 13 अप्रैल से नए नंबरों से चलेंगी यह ट्रेनें

5.1kViews
1017 Shares

कभी जम्मूतवी जाने के लिए अपने सुपरफास्ट दर्जे के कारण विशेष स्थान रखने वाली हिमगिरी एक्सप्रेस 14 अप्रैल से नए नंबर से चलेगी। हिमगिरी एक्सप्रेस से सुपरफास्ट ट्रेन का दर्जा छिन जाएगा। इससे यात्रियों को अपने किराए के साथ सुपरफास्ट चार्ज नहीं देना पड़ेगा। रेलवे 13 अप्रैल से चार जोड़ी ट्रेनों का सुपरफास्ट ट्रेन का दर्जा समाप्त कर देगा।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया कि ट्रेन 12327/12328 हावड़ा–देहरादून उपासना एक्सप्रेस का नया नंबर 13035/13036 होगा। यह ट्रेन 14 अप्रैल से नए नंबर के साथ सप्ताह में दो दिन चलेगी।

इसी तरह ट्रेन 12369/12370 हावड़ा–देहरादून कुंभ एक्सप्रेस का नया नंबर 13037/13038 होगा, जो 13 अप्रैल से नए नंबर के साथ सप्ताह में पांच दिन चलेगी। वहीं, 12331/12332 हावड़ा–जम्मूतवी हिमगिरी एक्सप्रेस का 14 अप्रैल से नया नंबर 13041/13042 होगा। यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलेगी। हिमगिरी एक्सप्रेस का संचालन एक जनवरी 1979 को शुरू हुआ था। यह उस समय हावड़ा को जम्मूतवी से जोड़ने वाली सबसे तेज ट्रेनों में से एक थी। एक न्यूनतम दूरी से कम का टिकट भी इस ट्रेन का नहीं मिलता था।

ट्रेन 12333/12334 हावड़ा–प्रयागराज रामबाग एक्सप्रेस का नया नंबर 13 अप्रैल से 13047/13048 होगा, जो प्रतिदिन चलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *