हिमाचल प्रदेश में आज चैत्र राम नवमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर के चलते प्रदेश भर में सभी सरकारी, निजी और सहकारी बैंक बंद रहेंगे।
भले ही बैंक की शाखाएं बंद हैं, लेकिन उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए ATM सेवाएं सुचारू रूप से कार्य करती रहेंगी। इतना ही नहीं, ऑनलाइन नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और UPI सेवाएं 24 घंटे चालू रहेंगी।
कल से फिर शुरू होगा कामकाज
शुक्रवार यानी 27 मार्च से सभी बैंक शाखाएं अपने निर्धारित समय से खुलेंगी। बता दें कि सिर्फ हिमाचल ही नहीं बल्कि आज रामनवमी की वजह से मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, मुंबई, नागपुर और झारखंड में भी बैंक बंद रहेंगे।
ऐसे में अगर आप आज बैंक जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज की अपनी प्लानिंग कैंसिल कर दीजिए। आप शुक्रवार को बैंक खुलने के बाद बैंक जाकर अपना काम कर सकते हैं।


