कांग्रेस के नव निर्वाचित राज्यसभा सदस्य कर्मवीर बौद्ध ने मंगलवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात करने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य रणदीप सिंह सुरजेवाला और कांग्रेस महासचिव एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा से भी मुलाकात की।
कर्मवीर बौद्ध जब उम्मीदवार घोषित किए गए थे, तब भी उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के अलावा कुमारी सैलजा व रणदीप सुरजेवाला से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया था। सुरजेवाला और सैलजा के साथ कर्मवीर बौद्ध की राज्यसभा चुनाव में हुई क्रास वोटिंग के मुद्दे पर खुलकर विस्तार से बातचीत हुई।
कर्मवीर बौद्ध इन दोनों नेताओं के पास अकेले गए, जबकि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन के साथ बीके हरिप्रसाद, राजेंद्र पाल गौतम, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राव नरेंद्र सिंह और सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ पहुंचे।


