ओडिशा में पुलिस थाने की छत पर चढ़ युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, ब्लेड से काटा हाथ; हालत गंभीर

 ओडिशा के कटक में सोमवार सुबह एक युवक ने मंगलाबाग पुलिस थाने की छत पर चढ़कर आत्महत्या करने का प्रयास किया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फायर सर्विस कर्मियों ने उसे बचाकर एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल l में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

हाथ काटने के बाद छत पर पहुंचा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक पहले अपने हाथ को ब्लेड से काट लिया था। इसके बाद वह पुलिस थाने की छत पर पहुंच गया और केबल वायर में कपड़ा बांधकर फांसी लगाने की कोशिश की।

फायर सर्विस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद युवक को छत से सुरक्षित नीचे उतारा गया और तुरंत अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

पहचान और कारण की जांच जारी

बताया जा रहा है कि युवक की पहचान कालिया के रूप में हुई है, हालांकि पुलिस ने अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। आत्महत्या की कोशिश के पीछे कारण क्या था, इसकी जांच की जा रही है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस घटना के बाद पुलिस थाने की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। सीसीटीवी निगरानी होने के बावजूद युवक छत तक कैसे पहुंच गया, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल, पुलिस की ओर से इस मामले में आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *