दिल्ली में ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री बेहाल, 7.55 घंटे की देरी से चलेगी दरभंगा सुपरफास्ट स्पेशल

रविवार को लंबी दूरी के साथ ही कई लोकल ट्रेनें देरी से चल रही हैं। दरभंगा-नई दिल्ली सुपरफास्ट विशेष लगभग 11 घंटे और लौकहा बाजार (मधुबनी) -आनंद विहार टर्मिनल सवा छह घंटे के देरी से गंतव्य पर पहुंचेगी।

देरी से दिल्ली आने के कारण वापसी दिशा में कई ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव करना पड़ा है। आनंद विहार टर्मिनल-पूर्णिया कोर्ट विशेष-पौने चार घंटे की देरी से रवाना हुई।

वहीं, नई दिल्ली-दरभंगा सुपरफास्ट विशेष 7.55 घंटे और नई दिल्ली-गोरखपुर होली विशेष पौने चार घंटे के देरी से रवाना होगी। लोकल ट्रेनों के देरी से चलने के कारण दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

देरी से चलने वाली ट्रेनें

ट्रेन देरी
दनकौर-शकूरबस्ती ईएमयू पौने दो घंटे
पानीपत-पुरानी दिल्ली ईएमयू डेढ़ घंटे
कुरुक्षेत्र-हजरत निजामुद्दीन एमईएमयू डेढ़ घंटे
जाखल-पुरानी दिल्ली पैसेंजर एक घंटे
कुरुक्षेत्र-पुरानी दिल्ली ईएमयू एक घंटे
बुलंदशहर-तिलकब्रिज एमईएमयू एक घंटे
हिसार-नई दिल्ली पैसेंजर 45 मिनट

इसके अलावा मथुरा-गाजियाबाद ईएमयू पलवल-गाजियाबाद ईएमयू, रेवाड़ी-पुरानी दिल्ली पैसेंजर, सहारनपुर-पुरानी दिल्ली एमईएमयू व जींद-पुरानी दिल्ली पैसेंजर आधे घंटे के देरी से चल रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *