हेलीपैड, स्विमिंग पूल और जिम…ED ने अनिल अंबानी का 17 मंजिला घर अटैच किया; कीमत 3,716 करोड़ रुपये

1061 Shares

 मनी लांड्रिंग रोकथाम कानून के तहत कार्रवाई करते हुए ईडी ने उद्योगपति अनिल अंबानी का मुंबई में पाली हिल्स स्थित घर जब्त कर लिया है।

ईडी के अनुसार घर की कुल कीमत 4190 करोड़ रुपये है, जिनमें से 473 करोड़ रुपये के एक हिस्से को पहले ही जब्त किया जा चुका है। अब 3717 करोड़ रुपये मूल्य वाले बाकी हिस्से को भी जब्त कर लिया गया है।

अब तक 15,700 करोड़ की संपत्ति अटैच हो चुकीं

ईडी अभी तक अनिल अंबानी की लगभग 15 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर चुकी है। ईडी के सूत्रों के अनुसार, पाली हिल्स स्थित घर राइजई ट्रस्ट के नाम पर है। राइजई ट्रस्ट एक प्राइवेट फैमिली ट्रस्ट है, जिसमें अनिल अंबानी का नाम शामिल नहीं हैं, लेकिन उसके परिवार के लोग ट्रस्ट में शामिल हैं।

ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह व्यवस्था पाली हिल्स स्थित आवास से अनिल अंबानी का कोई संबंध नहीं दिखाने के लिए की गई थी। लेकिन जांच में अनिल अंबानी के परिवार के सदस्यों के नाम ट्रस्ट में होने की पुष्टि होने पर घर जब्त करने का फैसला किया गया।

3716 करोड़ रुपये का अटैच

ईडी के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, यह कार्रवाई रिलायंस कम्युनिकेशन और उससे जुड़ी कंपनियों में हुए घोटाले के सिलसिले में की गई है। सीबीआई इस मामले में निवेशकों के साथ धोखाधड़ी और साजिश की जांच कर रही है। वहीं ईडी मनी लांड्रिंग की जांच कर रही है।

ईडी के अनुसार, रिलांयस कम्युनिकेशन और उससे जुड़ी कंपनियों पर देशी और विदेशी निवेशकों का 40,185 करोड़ रुपये का बकाया है। गौरतलब है कि ‘अबोड’ नामक अनिल अंबानी का यह शानदार घर 66 मीटर ऊंचा है और इसमें 17 मंजिलें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *