हाथरस में दिनदहाड़े गोलियों से भून दिया था फौजी, फरार आठ आरोपित एसटीएफ की रडार पर

2.6kViews
1137 Shares

आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर पांच फरवरी की दोपहर ताबड़तोड़ फायरिंग कर फौजी अखिलेश कुमार की हत्या के मामले में पुलिस दो आरोपितों को ही पकड़ सकी है। आठ आरोपित फरार हैं। उन पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ टीम भी सक्रिय हो गई है। एसटीएफ आगरा और नोएडा की टीमें आरोपितों की खोज में लगी हैं।

सादाबाद के गांव समदपुर निवासी देवेंद्र सिंह सेना से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनके इकलौते बेटे 28 वर्षीय अखिलेश कुमार भारतीय सेना की 509 बटालियन आगरा में इंजीनियरिंग कोर में जवान थे। वह परिवार के साथ आगरा में ही रहते थे।

अखिलेश पर गांव के ही विक्रम उर्फ विक्की रंजिश मानता था। उसने एक साल पहले मुकदमा भी दर्ज कराया था। इसी मुकदमे की तारीख करने वह गुरुवार को हाथरस कोर्ट थे।

दोपहर को आगरा लौटते समय सादाबाद और हाथरस के बीच बढ़ार चौराहे से थोड़ा पहले ईकाे कार सवार हमलावरों ने सामने से टक्कर मारकर कार को रुकवा लिया। उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की।

वह बचने के लिए वह कार से निकलकर भागे। हमलावरों ने उन्हें करीब 400 मीटर दूर पैर में गोली मारकर गिरा लिया। कई गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया।

फौजी की बहन डौली ने गांव सदमपुर निवासी रमेश, जगवीर सिंह, अंकित, केके पंडित, भोला, विक्रम उर्फ विक्की, बौबी उर्फ विशाल, हेमंत, राजा, गब्बर व दो तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

नामजद विक्रम हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस अब तक विशाल और राजा को जेल भेज चुकी है। बाकी लोग फरार चल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *