नोएडा में अतिक्रमण पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, 18 सेक्टरों-प्रमुख मार्गों से हटे अवैध कब्जे

1425 Shares

शहर को जाममुक्त और सार्वजनिक स्थलों को सुगम बनाने के उद्देश्य से नोएडा प्राधिकरण ने गुरुवार को व्यापक अतिक्रमण-उन्मूलन अभियान चलाया।

12 फरवरी 2026 को वर्क सर्किल-1 से 10 के अंतर्गत विभिन्न सेक्टरों और प्रमुख मार्गों पर कार्रवाई करते हुए अवैध वेंडर्स, ठेली-पटरी और अस्थायी कब्जों को हटाया गया।

प्राधिकरण की टीम ने सेक्टर-44, 45, 62, 66, 67, 68, 70, 80, 81, 121, 135 और 150 समेत एमपी-3 मार्ग, एफएनजी मार्ग, फेस-2, नगला चरणदास टी-प्वाइंट, सेक्टर-87 स्थित कैंट रोड तथा सेक्टर-108 के वाणिज्यिक भूखंड क्षेत्र में अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान सड़कों के किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से लगाए गए वेंडर्स को हटाया गया, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारु हो सके।

लगातार मिल रही था शिकायतें

अधिकारियों के अनुसार, विभिन्न स्रोतों, जनमानस, आरडब्ल्यूए, फोनर्वा और औद्योगिक संगठनों से लगातार अनधिकृत वेंडर्स और अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के मद्देनजर यह अभियान तेज किया गया है।

प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि शहर को जाम से राहत दिलाने और सार्वजनिक स्थलों को व्यवस्थित रखने के लिए यह कार्रवाई अब नियमित रूप से प्रतिदिन जारी रहेगी। प्राधिकरण ने नागरिकों से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण न करें और शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में सहयोग दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *