फ्रेंच आल्प्स के सबसे ऊंचे गांव में भारी हिमस्खलन, दो टूरिस्ट की मौत; अब तक 20 लोगों की गई जान

2.8kViews
1730 Shares

फ्रेंच आल्प्स के सबसे ऊंचे गांव सेंट-वेरान में भारी हिमस्खलन हुआ, जिसमें दो टूरिस्ट की मौत हो गई है। चार लोगों का एक ग्रुप बिना गाइड के टेटे डी लोंगेट पहाड़ पर गया था, लेकिन हिमस्खलन की वजह से दो लोगों की जान चली गई।

स्थानीय प्रॉसिक्यूटर ने आज रविवार, 8 फरवरी को बताया कि फ्रेंच आल्प्स में हिमस्खलन में दो ऑफ-पिस्ट स्की टूरिस्ट की मौत हो गई है, बाकी दो स्कीयर सुरक्षित हैं।

दो टूरिस्ट की मौत

प्रॉसिक्यूटर मैरियन लोजाचम्यूर ने एएफपी को बताया कि दोनों टूरिस्ट जिनकी मौत हुई है, उनमें एक की उम्र 29 और दूसरे टूरिस्ट की उम्र 36 साल थी।

मैरियन लोजाचम्यूर ने आगे बताया, ये चारों टूरिस्ट बिना गाइड वाले स्कीयर के एक ग्रुप का हिस्सा थे, जब टेटे डी लोंगेट पहाड़ की चोटी के उत्तरी तरफ एक बड़े पैमाने पर हिमस्खलन हुआ, उसमें दो ऑफ-पिस्ट स्की टूरिस्ट की मौत हो गई है।

प्रॉसिक्यूटर के मुताबिक, मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शवों का पोस्टमॉर्टम करने का आदेश दिया गया है। इस सीजन में अब तक फ्रेंच, स्विस और ऑस्ट्रियाई आल्प्स में हिमस्खलन में 20 से ज्यादा स्कीयर की जान जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *