दिल्ली-NCR में बढ़ेगा तापमान, पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार; कैसा रहेगा अन्य राज्यों का हाल?

2.0kViews
1485 Shares

 फरवरी की शुरुआत में ही मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। सुबह और शाम ठंडी हवाएं चल रही हैं, जबकि दोपहर में तेज धूप थोड़ी राहत दे रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभों के असर से देश के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है।

दिल्ली-एनसीआर का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार, 7 फरवरी को दिल्ली-एनसीआर में मौसम ज्यादातर साफ रहेगा। दिन में धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। हालांकि 8 और 9 फरवरी को आसमान में आंशिक बादल छा सकते हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 10 से 15 दिनों में ठंड का असर धीरे-धीरे कम होने लगेगा।

हिमाचल और उत्तराखंड में अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में 9 से 11 फरवरी के बीच बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही 8 फरवरी तक कई इलाकों में घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तराखंड में भी मौसम इसी दौरान बदल सकता है। यहां 7 और 8 फरवरी को कुछ जगहों पर घना कोहरा रहेगा, जबकि 9 से 11 फरवरी के बीच बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

बिहार और जम्मू-कश्मीर का हाल

बिहार में दिन के समय धूप निकलने से राहत मिल रही है, लेकिन सुबह के वक्त कोहरा और धुंध लोगों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। IMD के अनुसार फिलहाल मौसम सामान्य बना रहेगा, हालांकि कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया है।

जम्मू-कश्मीर में हाल ही में बारिश और बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग ने 9 से 11 फरवरी के बीच फिर से व्यापक बारिश और हिमपात की संभावना जताई है। 10 फरवरी को तेज हवाओं और गरज-चमक का भी अलर्ट है। कई इलाकों में तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *