‘मुझे उसके साथ बिताए हर मिनट पर पछतावा’, जेफरी एपस्टीन मामले में बिल गेट्स ने तोड़ी चुप्पी

1147 Shares

 एपस्टीन फाइल्स से जुड़े आरोपों पर माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने गहरा खेद प्रकट किया है। अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा जारी नए दस्तावेजों और ईमेल के बाद उठे विवाद बिल गेट्स ने ने सिरे से खारिज करते हुए माफी मांगी है और उसे पूरी तरह

दरअसल, अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा जारी एपस्टीन फाइल के नए दस्तावेजों और ईमेल में यह खुलासा हुआ कि बिल गेट्स ने रूसी लड़कियों के साथ संबंध बनाए थे, जिसके कारण उन्हें यौन संक्रमण (STD) हुआ था।

बिल गेट्स की सफाई

इन आरोपों के बाद बिल गेट्स की सफाई आई है। बिल गेट्स ने ऑस्ट्रेलिया के चैनल नाइन न्यूज (Channel 9 ) को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘जेफ्री एपस्टीन ने खुद को एक ईमेल लिखा था, जिसे कभी भेजा नहीं गया। वह ईमेल झूठा है। मुझे नहीं पता कि उसके पीछे उसकी क्या सोच थी। उसके साथ बिताए हर मिनट पर मुझे पछतावा है और मैं माफी मांगता हूं कि मैंने उसके साथ समय बिताया।’

गौरतलब है कि 2019 में जेल में बंद यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन की आत्महत्या की जांच से संबंधित लाखों पन्नों का नया दस्तावेज अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा हाल ही में जारी किया गया है। जिसमें बिल गेट्स सहित कई हस्तियों के नाम शामिल हैं।

फंसाने और बदनाम करने के लिए…

बिल गेट्स का नाम सामने आने के बाद उनके प्रवक्ता ने कहा, “ये दस्तावेज केवल एपस्टीन की इस निराशा को दर्शाते हैं कि गेट्स के साथ उनका कोई स्थायी संबंध नहीं था और उन्हें फंसाने और बदनाम करने के लिए वह किस हद तक जा सकते थे।”

बिल गेट्स की पूर्व पत्नी मेलिंडा फ्रेंच गेट्स ने भी इन ईमेल्स पर प्रतिक्रिया दी और इन्हें ‘बेहद दिल तोड़ने वाला’ बताया। मेलिंडा फ्रेंच ने कहा कि दस्तावेजों के लीक होने से उन्हें अपने वैवाहिक जीवन के कुछ बहुत ही दर्दनाक पलों की यादें ताजा हो गईं। उन्होंने कहा, “जब भी उन विवरणों का जिक्र होता है, तो मुझे व्यक्तिगत रूप से बहुत मुश्किल होती है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *