चंडीगढ़ में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन: बिगड़ती कानून व्यवस्था व वायरल वीडियो की फोरेंसिक जांच नहीं होने पर सुनील जाखड़ सहित नेता हिरासत में

1175 Shares

चंडीगढ़ में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेताओं ने पंजाब की कानून व्यवस्था, बढ़ते गैंगस्टरवाद और वायरल वीडियो की फॉरेंसिक जांच न होने के मुद्दों को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के आवास के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। पुलिस सुरक्षा कारणों से अंदर प्रवेश की अनुमति न मिलने पर नेताओं ने आवास के बाहर जमीन पर बैठकर नारेबाजी की और करीब दो घंटे तक प्रदर्शन जारी रखा

प्रदर्शन का नेतृत्व पंजाब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू कर रहे थे। पुलिस ने प्रदर्शन के बाद प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ सहित कई नेताओं को हिरासत में ले लिया

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि पंजाब में रोजाना हत्या, फायरिंग व आपराधिक घटनाओं की संख्या बढ़ रही है और सरकार कानून व्यवस्था सुधारने में नाकाम रही है। इसके अलावा वे सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो की फॉरेंसिक जांच न हो पाने और इस पर सरकार की उदासीनता पर भी मुख्यमंत्री से जवाब मांग रहे थे।

रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि उनका लक्ष्य मुख्यमंत्री को आम लोगों की परेशानियों से अवगत कराना था। उन्होंने कहा,

“हम दर्द सुनाने आए हैं, अगर मुख्यमंत्री नहीं सुनेंगे तो जनता 2027 में जवाब देगी।”
उन्होंने यह भी कहा कि चार वर्षों में न तो नए मेडिकल कॉलेज बने, न भर्ती हुई और धूरी में रेल पुल भी अधूरा पड़ा है, जो प्रदेश की जनता के लिए चिंता का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *