लॉ एंड ऑर्डर व महिलाओं को 1000 रुपए ना मिलने के खिलाफ बरनाला में प्रदर्शन, कांग्रेसियों ने पंजाब सरकार को कोसा

2.4kViews
1182 Shares

पंजाब के बरनाला में कांग्रेस ने पंजाब सरकार के खिलाफ बिगड़ी लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति व महिलाओं को किए वादा पूरा ना करने के खिलाफ प्रदर्शन किया। ये प्रदर्शन कांग्रेस विधायक कुलदीप सिंह काला ढिल्लों की अगुवाई में आयोजित हुआ।  कांग्रेस नेता और वर्करों जिला कचहरी चौंक पर इकट्‌ठे हुए और हाथों में तख्तियां पकड़ सरकार को कोसा।

कांग्रेस विधायक कुलदीप सिंह काला ढिल्लों ने कहा कि मौजूदा आम आदमी पार्टी सरकार हर फ्रंट पर फेल हो गई है। पंजाब सरकार ने सत्ता में आने से पहले राज्य की महिलाओं को 1,000 रुपये देने का झूठा वादा किया था। लेकिन अब तक सरकार अपने इस वादे को पूरा नहीं कर सकी।

लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति खराब

उन्होंने कहा कि पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर की हालत पूरी तरह से खराब हो चुकी है, हर दिन मर्डर, लूटपाट और हत्या की घटनाएं हो रही हैं। पंजाब में व्यापार करना मुश्किल हो चुका है। आए दिन फिरौती की कॉल आती हैं और व्यापारियों के कार्यस्थलों व घरों पर फायरिंग होती है। पंजाब के लोग इस समय डर के माहौल में हैं। लेकिन मौजूदा सरकार को पंजाब के लोगों की कोई फिक्र नहीं है।

जिसके चलते अब लोग सरकार बदलना चाहते हैं और आने वाले असेंबली इलेक्शन में सरकार को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हमेशा जनता के हित और राज्य की भलाई के लिए काम किया है, जिसे राज्य के लोग अच्छी तरह जानते हैं। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार के खिलाफ जोरदार नारे लगाए। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेश कुमार लोटा, बलदेव सिंह भुचचर, सूरत सिंह बाजवा, गिरधर मित्तल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *