प्रियंका गांधी की होने वाली समधन नंदिता बेग का कांग्रेस मुख्यालय से खास कनेक्शन, पुरानी दोस्ती रिश्तेदारी में बदली

3.6kViews
1923 Shares

 लाइमलाइट से दूर रहने वाली प्रियंका गांधी राजनीति में एंट्री करती हैं और देखते ही देखते सियासी गलियारों का नामचीन चेहरा बन जाती हैं। वैसे तो प्रियंका अक्सर राजनीतिक कारणों से चर्चा में रहती हैं, मगर आज वो अपनी फैमिली को लेकर सूर्खियां बटोर रही हैं। प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा ने अपने सात साल के प्यार से शादी करने का फैसला किया है।

रेहान ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अवीवा बेग से सगाई कर ली है। अवीवा बेग की फैमिली कई सालों से वाड्रा परिवार के बेहद करीब है। वहीं, अवीवा की मां नंदिता बेग भी प्रियंका गांधी की पक्की सहेली हैं, जो अब उनकी समधन बनने जा रही हैं।

राजस्थान में होगा सगाई समारोह

रेहान वाड्रा ने अवीवा बेग को प्रपोज किया और अवीवा ने रेहान का प्रोजल स्वीकार कर लिया है। वहीं, अब राजस्थान के रणथम्भौर में दोनों का सगाई समारोह होगा और कुछ महीनों बाद यह कपल शादी के बंधन में बंध जाएगा।

अवीवा बेग का परिवार

अवीवा बेग के परिवार की बात करें, तो उनके पिता इमरान बेग एक बिजनेसमैन हैं और उनकी मां नंदिता बेग इंटीरियर डिजाइनर हैं। अवीवा बेग का परिवार दिल्ली में रहता है और अवीवा की पढ़ाई भी यहीं से हुई है। अवीवा और रेहान ने अपनी शुरुआती शिक्षा एक ही स्कूल से पूरी की है।

सालों पुरानी है दोस्ती

नंदिता बेग और प्रियंका गांधी की दोस्ती सालों पुरानी है। रेहान और अवीवा के जन्म से ही दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह से जानती हैं। नंदिता कई बार प्रियंका की मदद कर चुकी हैं। हाल ही में नई दिल्ली स्थित इंदिरा भवन (कांग्रेस मुख्यालय) की इंटीरियर डिजाइनिंग में नंदिता बेग ने अहम भूमिका निभाई थी।

7 साल से रिश्ते में हैं रेहान-अवीवा

नंदिता और प्रियंका की बॉन्डिंग काफी अच्छी है। वहीं, दोनों के बच्चे रेहान और अवीवा भी पिछले 7 साल से रिलेशनशिप में हैं। वाड्रा और बेग परिवार ने भी दोनों के रिश्ते को मंजूरी दे दी थी। कल रणथम्भौर में दोनों की औपचारिक सगाई होगी, जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई दिग्गज हस्तियों के शिरकत करने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *