मध्य प्रदेश में नर बाघ की हत्या, झाड़ियों में मिला शव

2.4kViews
1389 Shares

 मध्य प्रदेश के सागर जिले में रविवार को झाड़ियों के बीच नर बाघ का पांच-छह दिन पुराना शव मिला है। बिजली का करंट लगाकर उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है।

बाघ का शव दक्षिण वन मंडल के ढाना परिक्षेत्र से लगे ग्राम हिलगन व खांड़ के बीच जिस जगह पड़ा था, वह राजस्व एरिया है। लोगों का कहना है कि बाघ की मौत कहीं और हुई है, यहां लाकर उसे फेंका गया है।

बाघ के शरीर नहीं मिले चोट के निशान

मृत बाघ की आयु पांच से छह वर्ष बताई जा रही है। उसके शरीर पर न तो कोई चोट के निशान थे और न ही कोई अंग गायब मिला है। अफसरों ने कहा कि सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद मौत की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *