भगवान कोहली को वापस…’, Navjot Singh Sidhu की एक पोस्ट और इंटरनेट पर मची खलबली; फैंस भी हुए भावुक

1820 Shares

 भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के फैसले ने करोड़ों फैंस का दिल तोड़ दिया था, लेकिन पूर्व दिग्गज क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की एक हालिया पोस्ट ने एक बार फिर उम्मीदों का सैलाब ला दिया है।

नवजोत सिंद सिद्धू ने अपने एक पोस्ट में कोहली को लेकर एक विश मांगी है, जिसने फैंस को भी भावुक कर दिया है।

Navjot Singh Sidhu की इमोशनल विश

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu on Virat Kohli ने सोशल मीडिया पर विराट कोहली के लिए एक दिल छू लेने वाला मैसेज शेयर किया है। सिद्धू ने कोहली की फिटनेस और खेल के प्रति उनके जुनून की जमकर तारीफ की। सिद्धू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा,

इसके अलावा सिद्धू ने कोहली को ‘वन्स-इन-ए-जेनरेशन’ (पीढ़ियों में एक बार पैदा होने वाला) खिलाड़ी बताया।

10 हजार रनों का सपना रहा अधूरा

बता दें कि विराट कोहली ने 12 मई 2025 को आधिकारिक तौर पर टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उन्होंने अपने टेस्टकरियर का अंत 9,230 रनों पर किया। वह 10,000 टेस्ट रनों के जादुई आंकड़े को छूने से महज 770 रन दूर रह गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *