त्योहारों और खास मौकों पर गिफ्ट देना अब सिर्फ एक औपचारिकता नहीं रहा। इतना ही नहीं, अब गिफ्ट देने के पैटर्न (Luxury Gifting Trends) में भी तेजी से बदलाव आ रहा है। खासकर क्रिसमस और न्यू ईयर से पहले लग्जरी बाजार में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।
महंगाई और ग्लोबल अनसर्टेनटी के बावजूद खरीदारी रुकी नहीं है, लेकिन उनका नजरिया पूरी तरह बदल गया है। अब लोग कीमत या बड़े ब्रांड लोगो को देखकर नहीं, बल्कि गिफ्ट के पीछे की कहानी, पर्सनल टच और खासियत को ज्यादा महत्व दे रहे हैं।
कीमत से ज्यादा मायने रखती है भावना
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2025 में ‘कम लेकिन खास’ गिफ्टिंग का ट्रेंड सबसे बेहतर तरीका बनकर उभरा है। लोग ऐसे तोहफे चुन रहे हैं जो महंगे होने के साथ-साथ रिपीट न किए जा सकें। यही वजह है कि भारी-भरकम पैकेज या दिखावटी गिफ्ट्स की जगह अब पर्सनलाइज्ड और एक्सपीरिएंस के मुताबिक गिफ्ट्स लोगों की पहली पसंद बन रहे हैं।

