एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी पर देश के साथ बेईमानी का लगाया आरोप, कहा- वह भारत को बदनाम कर रहे हैं

2.1kViews
1028 Shares

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर देश के साथ बेईमानी करने और पाकिस्तान के नैरेटिव पर विश्वास करने का आरोप लगाया।

शिवसेना प्रमुख शिंदे कांग्रेस नेता और पुणे नगर निगम के पूर्व उप महापौर उल्हास बागुल के शिवसेना में शामिल होने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विदेश जाकर और पाकिस्तान के नैरेटिव पर विश्वास कर देश को बदनाम कर रहे हैं। राहुल गांधी तो यह दावा करते हुए भी खुश नजर आ रहे हैं कि भारत एक घंटे के भीतर युद्ध हार गया। यह किस तरह की देशभक्ति है। यह देशद्रोह और बेईमानी है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के प्रति उनका प्रेम बढ़ता ही जा रहा है। लेकिन, भारत की जनता उन्हें ऐसे आचरण के लिए माफ नहीं करेगी।

शिवसेना प्रमुख ने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सत्ता संभालने से पहले देश में कई घोटाले हुए थे। उन्होंने मुझे 2014 के बाद का एक भी घोटाला दिखाओ। प्रधानमंत्री मोदी को 140 करोड़ भारतीयों का समर्थन प्राप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *