खाद्य सुरक्षा आधिकारी प्रोविजनल आंसर-की जारी, इस दिन तक कर सकते हैं ऑब्जेक्शन दर्ज

3.1kViews
1849 Shares

मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (MPPSC) की ओर से खाद्य सुरक्षा आधिकारी परीक्षा के लिए प्रोविजनल आसंर-की जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे। अब वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर (MPPSC FSO Answer Key 2025) डाउनलोड करके अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। एमपीपीएससी की ओर से एफएसओ परीक्षा की आंसर-की पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की गई है। जो उम्मीदवार किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं है। वे आधिकारिक वेबसाइट www.mppsc.mp.gov.in पर जाकर अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

इस दिन तक आपत्ति दर्ज करने का मौका

एमपीपीएससी ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी है। अब उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान करके अपने उत्तरों का मूल्यांकन कर सकते हैं। इसके साथ ही जो उम्मीदवार किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं है। वे आधिकारिक वेबसाइट www.mppsc.mp.gov.in पर जाकर संदर्भ ग्रंथों का नाम या संदर्भ पुस्तक को अटैच करके आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने के लिए 21 दिसंबर तक का समय दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *