भाकियू भानु गुट के जिलाध्यक्ष पर हमला, कोशिंद्र गुर्जर ने थाने में तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग

1347 Shares

हापुड़ में भाकियू भानु गुट के जिलाध्यक्ष ने मारपीट करने का आरोप लगाया हैं। उन्होंने बताया कि पड़ोसी को एक प्लाट का बैनामा कराया था। जिसको लेकर प्लाट क्रेता से कुछ कहासुनी हो गई थी। इसको लेकर बीच-बचाव हो गया था।

इसी बीच आरोपी ने तीन चार युवकों को बुलाकर जिलाध्यक्ष के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। जिलाध्यक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की हैं।

भाकियू भानु गुट के जिलाध्यक्ष कोशिंद्र गुर्जर ने पुलिस को तहरीर देकर उल्लेख किया है कि उसने अपने पड़ोसी को एक प्लाट का बैनामा कराया था। जिसके बाद आरोपी प्लाट के कागजातों में हेराफेरी कर दुबारा विक्रय करना चाहता हैं। इसको लेकर बुधवार को देर शाम आपसी सहमति बन गई।

इसके बाद आरोपी ने तीन चार युवकों को बुलाकर मारपीट शुरू कर दी। उसके शोर मचाने पर वह उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। जिसमें गंभीर रूप से घायल हो गया।

भाकियू भानु गुट जिलाध्यक्ष कोशिंद्र गुर्जर ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *