आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर इको कार ने बाइक को मारी टक्कर, किसान की मौत

1161 Shares

ठठिया थाना क्षेत्र के भूलभुलियापुर भुन्ना गांव निवासी 50 वर्षीय कृपाल दोहरे पुत्र दुलारे अपने बेटे 19 वर्षीय सूरज कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के चाचेपुर गांव निवासी साढ़ू 45 वर्षीय रोशनलाल पुत्र भगवानदीन के साथ बाइक से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के ठठिया टोल प्लाजा पर जा रहे थे।

टोल प्लाजा के पास सर्विस रोड पर इको कार ने टक्कर मार दी। इससे कृपाल के सिर पर गहरी चोट लगी और मौत हो गई। हादसे में बेटा सूरज और साढ़ू रोशन लाल जख्मी हो गए।

घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष देवेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *